फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: सामूहिक दुष्कर्म के चार आरोपियों पर गैंगस्टर, जेल में बिता रहे जिंदगी

Tue, 15 Nov 2022 11:37 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में जेल गए चारों बदमाश संगठित अपराध करते हैं। इसकी वजह से उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सामूहिक दुष्कर्म के चार आरोपियों के खिलाफ कैंपियरगंज पुलिस ने गैंगेस्टर का मुकदमा दर्ज किया है। एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में जेल गए चारों बदमाश संगठित अपराध करते हैं। इसकी वजह से उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। इसके अलावा अभी उनके खिलाफ जब्ती सहित अन्य कार्रवाई साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कैंपियरगंज इलाके के एक गांव की रहने वाली किशोरी के साथ चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। मामले में पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर केस दर्ज किया था। आरोपियों की पहचान ब्रह्मदेव यादव, विकास यादव, शैलेष यादव, मनीष कुमार यादव, निवास ग्राम इंदरपुर थाना कैंपियरगंज के रूप में की गई थी।

चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया था जहां से वह जेल भेज दिया था। इसके बाद पुलिस इनके खिलाफ जांच कर रही थी। जांच में यह बात सामने आई है कि ये लोग संगठित होकर अपराध को अंजाम देते हैं। इनके खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें