फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 24 बदमाशों पर गैंगस्टर का केस दर्ज, पुलिस ने शुरू की तलाश

Tue, 28 Feb 2023 12:42 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि गिरोहबंद होकर अपराध करने वाले बदमाशों पर पुलिस गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की है। बदमाशों की अपराध से अर्जित संपत्ति को भी चिन्हित किया जा रहा, उस पर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
कैंट थाने के गैंगस्टर अभियुक्त । - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के 24 बदमाशों पर गैंगस्टर का केस दर्ज किया गया। कैंट, खोराबार और बेलीपार पुलिस ने लूट, डकैती, हत्या जैसे जघन्य अपराध में शामिल बदमाशों को आरोपी बनाया है। इसमें से कई बदमाश वर्तमान में जमानत पर बाहर हैं, जिनकी तलाश पुलिस ने एक बार फिर शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कैंट पुलिस ने गिरोहबंद होकर लूट करने वाले आठ बदमाशों पर गैंगस्टर का केस दर्ज कर लिया। बदमाशों ने रामगढ़ताल इलाके में 2021 में रुस्तमपुर ढाले पर 64 लाख रुपये की लूट कर सनसनी फैला दी थी। इसके बाद कैंट इलाके में 4 अप्रैल 2022 को बलदेवा प्लाजा से 4.60 लाख रुपये लूट की थी।

पुलिस ने गिरोह में शामिल चिलुआताल के मोहरीपुर निवासी मनोज चौहान, मारुति नंदन, मनोज साहरी, जंगल बेनी निवासी राजकुमार, सुनील चौहान, मनोज साहनी उर्फ टमाटर, वीरेंद्र कसौंधन, अजीत मिश्रा उर्फ सोनू बाबू को गिरोहबंद किया है। गिरोह का सरगना मनोज चौहान है, उस पर 15 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन








 

विज्ञापन

बर्तन व्यापारी की हत्या में शामिल बदमाशों को गिरोहबंद किया

खोराबार के डांगीपार में 27 अक्तूबर 2022 को लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए विवाद में बर्तन व्यापारी विक्की वर्मा की चाकू गोदकर हत्या की गई थी। पुलिस ने इस मामले में 10 लोगों को जेल भेजा। आरोपी राजघाट के अमरूद मंडी निवासी राज निषाद, रामगढ़ताल के लहसड़ी निवासी शैलेंद्र निषाद, गोविंद निषाद, अभिषेक निषाद, शैलेन्द्र, मुरली, माखन उर्फ उपेंद्र, अंशु, मंझरिया निवासी अविनाश और महराजगंज के अमरनाथ निषाद को गिरोहबंद किया गया। राज निषाद गिरोह का सरगना है।

गिरोहबंद होकर हत्या-मारपीट करने वालों पर केस
बेलीपार पुलिस ने हत्या और गिरोहबंद होकर मारपीट करने वाले छह बदमाशों पर गैंगस्टर का केस दर्ज कर लिया। आरोपियों ने जुड़ापार गांव में मुर्गा काटने वाले चाकू से राहुल यादव की हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई की थी। अब केस के आरोपी रहे जुड़ापार के संतोष निषाद, सुग्रीव, पार्वती शाहनी, मनोज निषाद, अर्जुन निषाद, रामसाही को गिरोहबंद किया गया। संतोष गैंग का सरगना है।

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि गिरोहबंद होकर अपराध करने वाले बदमाशों पर पुलिस गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की है। बदमाशों की अपराध से अर्जित संपत्ति को भी चिन्हित किया जा रहा, उस पर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें