फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: चार साल की मासूम को बंधक बनाकर दुष्कर्म की कोशिश, पुलिस ने दर्ज किया केस

Tue, 28 Feb 2023 12:04 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

रविवार को चार साल की बच्ची को बंधक बनाकर 60 साल के बुजुर्ग द्वारा दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया। मां की तहरीर पर पुलिस ने बंधक बनाकर दुष्कर्म की कोशिश, पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी घर छोड़कर फरार है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के चौरीचौरा इलाके के एक गांव में रविवार को चार साल की बच्ची को बंधक बनाकर 60 साल के बुजुर्ग द्वारा दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया। मां की तहरीर पर पुलिस ने बंधक बनाकर दुष्कर्म की कोशिश, पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी घर छोड़कर फरार है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बच्ची की मां अपने दो बच्चों को घर में अकेले छोड़कर रविवार शाम किसी काम से बाजार की ओर चली गई थीं। 15 मिनट में वापस लौटी तो बच्ची घर पर नहीं थी। आसपास खोजने पर एक झोपड़ी से उसके रोने की आवाज सुनाई दी। मां झोपड़ी में गई तो आरोपी दुष्कर्म करने की कोशिश कर रहा था।

शोर सुनकर आसपास के लोग जैसे ही पहुंचे आरोपी फरार हो गया। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी जल्द ही कर ली जाएग

विज्ञापन

बेटी से छेड़खानी का विरोध करने पर पिता का सिर फोड़ा

गोरखपुर जिल में गुलरिहा इलाके के सरकारी विद्यालय में छठवीं कक्षा की छात्रा से छेड़खानी का विरोध करने पर मनबढ़ों ने उसके पिता का सिर फोड़ दिया। सोमवार को हुई घटना के बाद पिता ने थाने में तहरीर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पिपराइच इलाके के एक गांव की रहने वाली छात्रा रोजाना गुलरिहा इलाके के सरकारी विद्यालय में पढ़ने आती है। आते-जाते एक युवक उसे परेशान करता है। छात्रा ने पिता से इसकी शिकायत की। सोमवार को पिता भी बेटी के साथ ही स्कूल तक आए तो युवक दिख गया।

छात्रा के इशारा करने पर पिता युवक के पास पहुंचे और पूछताछ करने लगे। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर आरोपी युवक ने लोहे के रॉड से पिता के सिर पर हमला कर दिया।





 
विज्ञापन

मुर्गी फार्म में बंधक बनाकर किशोरी से दुष्कर्म, गंभीर

शाहपुर इलाके के पादरी बाजार स्थित मुर्गी फार्म में सोमवार सुबह किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया। आरोपी के चंगुल से छूटकर घर पहुंची किशोरी की गंभीर हालत देखते हुए परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज के गायनी विभाग में भर्ती कराया। उधर, मामला संज्ञान में आने पर शाहपुर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। हालांकि, परिजन की ओर से फिलहाल तहरीर नहीं दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, किशोरी सुबह किसी काम से मुर्गी फार्म के पास गई थी। आरोप है कि युवक ने पकड़ लिया और दुष्कर्म किया। इस संबंध में एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। आरोपी हिरासत में है, केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें