फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: लूट के तीन आरोपियों पर गैंगस्टर का केस, पुलिस ने की कार्रवाई

Mon, 05 Dec 2022 11:48 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

बेलीपार के जंगल अखलासपुर निवासी अखिलेश यादव उर्फ रतन, गीडा के पिपरी निवासी गोलू उर्फ सत्या यादव व कुशीनगर के रामकोला इलाके के मुरली छपरा निवासी बेचू निषाद पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राह चलते लोगों से लूट करने के तीन आरोपियों पर रविवार को गीडा पुलिस ने गैंगस्टर का केस दर्ज किया। डीएम से अनुमति मिलने के बाद पुलिस ने गिरोहबंद करने की कार्रवाई की है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बेलीपार के जंगल अखलासपुर निवासी अखिलेश यादव उर्फ रतन, गीडा के पिपरी निवासी गोलू उर्फ सत्या यादव व कुशीनगर के रामकोला इलाके के मुरली छपरा निवासी बेचू निषाद पर केस दर्ज किया गया है। तीनों ने 11 अक्तूबर को गीडा इलाके के रहने वाले सूरज चौधरी की मां से लूट की थी।

इसके पहले भी पति के साथ जा रही एक महिला से पर्स लूटकर फरार हो गए थे। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने तीनों बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तारी की थी। अखिलेश यादव पर 18, गोलू उर्फ सत्या पर आठ और बेचू निषाद पर तीन मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें