फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जमीन दिलाने के नाम पर 1.75 करोड़ हड़पे, केस दर्ज

Mon, 05 Dec 2022 11:40 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो खोराबार।

सार

 आरोप है कि नीरज के कहने पर उसके परिचित खोराबार के अराजी मतौनी निवासी विशाल चौहान व नीरज की मौसी चौरीचौरा के मरचहवा सरैया निवासी कोइली देवी ने कई बार में जमीन लेने के लिए रुपये दिए थे।
विज्ञापन
Fraud - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने कुसम्ही निवासी प्रॉपर्टी डीलर सूरज जायसवाल व उसके पिता अवधेश पर जालसाजी व रुपये हड़पने का केस दर्ज किया है। आरोप है कि दोनों ने जमीन दिलाने के नाम पर एक करोड़ 75 लाख रुपये लेकर हड़प लिए। एसएसपी के आदेश पर केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


एसएसपी को दिए पार्थना पत्र में खोराबार के अराजी बसडीला निवासी नीरज पासवान ने बताया कि सूरज जायसवाल प्रॉपर्टी डीलर है। उससे नीरज की दोस्ती थी। आरोप है कि नीरज के कहने पर उसके परिचित खोराबार के अराजी मतौनी निवासी विशाल चौहान व नीरज की मौसी चौरीचौरा के मरचहवा सरैया निवासी कोइली देवी ने कई बार में जमीन लेने के लिए रुपये दिए थे।

सूरज व उसके पिता ने अपने खुद के एकाउंट व अपने दोस्तों के अकाउंट में विशाल व कोइली से कुल 1 करोड़ 75 लाख रुपये ले लिए। बाद में उसने न तो जमीन दिलाई और न ही रुपये वापस दिए। रुपये मांगने पर सूरज ने नीरज के साथ मारपीट व धमकी और गाली आदि दी।
विज्ञापन


एसएसपी के निर्देश पर खोराबार पुलिस ने सूरज जायसवाल व उसके पिता अवधेश पर जालसाजी, रुपये हड़पने और एससीएसटी एक्ट में शनिवार रात को केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक खोराबार कल्याण सिंह सागर ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच व साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें