फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: युवक के हत्यारोपियों पर गैंगस्टर का केस, गोली मारकर की गई थी हत्या

Mon, 26 Dec 2022 11:23 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

पुलिस ने शाहपुर के राजनगर कॉलोनी निवासी पंकज त्रिपाठी, गुलरिहा के हरसेवकपुर निवासी शिव निषाद व झंगहा के बरही निवासी शिवेश दत्त त्रिपाठी को गिरोह बंद किया है। तीनों ने मिलकर विकास की पिस्टल से गोली मारकर हत्या की थी।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के शाहपुर इलाके में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान विकास तिवारी की गोली मारकर हत्या करने के तीन आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट का केस दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने डीएम के अनुमोदन के बाद रविवार को तीनों आरोपियों को गिरोहबंद किया है। पंकज त्रिपाठी गिरोह का सरगना है।

विज्ञापन

पुलिस ने शाहपुर के राजनगर कॉलोनी निवासी पंकज त्रिपाठी, गुलरिहा के हरसेवकपुर निवासी शिव निषाद व झंगहा के बरही निवासी शिवेश दत्त त्रिपाठी को गिरोह बंद किया है। तीनों ने मिलकर विकास की पिस्टल से गोली मारकर हत्या की थी।

विकास के पिता शाहपुर इलाके के राप्ती नगर फेज फोर निवासी रविंद्र नाथ तिवारी पुलिस विभाग के रिटायर्ड इंस्पेक्टर हैं। उनकी पत्नी भी पुलिस विभाग से ही रिटायर्ड दरोगा हैं। जबकि, दूसरा बेटा लक्की पीएसी में सिपाही है। वहीं, छोटा बेटा विकास तिवारी उर्फ गोलू (28) राप्तीनगर रेल विहार में मेडिकल एजेंसी चलाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें