फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गंगेश ने घरवालों काे कॉल कर सीने में दर्द होने की दी थी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
- गंगेश की मौत में मंगलवार को परिजन देंगे कैंट थाने में तहरीर
विज्ञापन

- सेवानिवृत्त प्रोफेसर व बेटे समेत चार के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग



अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। दक्षिणी बेतियाहाता फलमंडी निवासी गंगेश दत्त पांडेय उर्फ गगन की मौत का राज गहराता ही जा रहा है। इस रहस्य से पर्दा उठाने के लिए पुलिस जहां सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। वहीं दूसरी तरफ गंगेश के घरवालों का कहना है कि मौत से कुछ देन पहले ही गंगेश ने कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद सीने में दर्द की बात कॉल कर बताई थी। फिलहाल इस मामले में अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। परिवार के लोग मंगलवार को कैंट थाने में तहरीर देंगे।

परिवार के लोगों का कहना है कि 10 मई को गवाही के लिए गंगेश दिल्ली से आया था। गवाही नहीं हुई तो शनिवार सुबह 10:30 बजे गंगेश घर से गवाही की तैयारी के लिए वकील के पास जाने की बात कहकर निकला।इसके बाद घर पर 11:40 बजे उनकी कॉल आई कि सीने में दर्द हो रहा है। इसके कुछ देर बाद अंजान नंबर से कॉल आई कि गंगेश की मौत हो गई है। परिवार के लोगों का कहना है कि उन्हें पूरा विश्वास है कि गंगेश की जहर देकर हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विसरा जांच से खुलेगा राज
मामले की गंभीरता और परिवार की मांग पर रविवार दोपहर दो बजे गंगेश के शव का पोस्टमार्टम वीडियो रिकॉर्डिंग के बीच किया गया। मौत का कारण स्पष्ट न हो पाने पर डॉक्टर ने विसरा सुरक्षित कर लिया। जिसे जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। विसरा रिपोर्ट से ही आगे की कहानी स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें