फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरिंदगी: गोरखपुर के सहजनवां में मासूम संग सामूहिक दुष्कर्म, दो हिरासत में, जानिए कैसे शर्मशार की इंसानियत

Thu, 11 Apr 2024 11:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
बच्ची से दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गोरखपुर के सहजनवां कस्बा के एक मकान में किराए पर रहने वाली बिहार की मजदूर की ढाई साल की बेटी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मंगलवार रात में घटना की सूचना के बाद फॉरेंसिक टीम के साथ पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, एक फैक्ट्री में काम करने वाले बिहार के कई मजदूर किराए के एक ही मकान में परिवार के साथ रहते हैं। मंगलवार रात महिला अपनी ढाई साल की बच्ची के साथ बैठी थी। इसी दौरान साथ में रहने वाले दो मजदूर आए और मोटर चलाकर पानी लाने को कहा। दोनों ने बच्ची को संभालने की बात कहते हुए उसे गोद में ले लिया।

मां के जाते ही दोनों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के शोर मचाने पर मां दौड़ी आई। उसने शोर मचाया तो साथ में रहने वाली अन्य महिलाएं भी आ गईं। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गई और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मां की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया है।

एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। दो आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें