फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: सामूहिक दुष्कर्म में वांछित बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली

Sat, 17 Dec 2022 10:13 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

राजघाट इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह अपने हमराहियों के साथ भोर में अमरूतानी बागीचे की तरफ गश्त कर रहे थे। इस बीच मुखबिर से सूचना मिली कि सामूहिक दुष्कर्म में फरार चल रहा बदमाश भाग रहा है। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर ली। खुद को घिरता देख बदमाश राज निषाद ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
गोरखपुर पुलिस की गोली घायल बदमाश। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के राजघाट पुलिस और बदमाश के बीच शनिवार भोर में मुठभेड़ हो गई। खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस के जवाबी कार्रवाई में बदमाश राज निषाद के पैर में लगी गोली। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसपर सामूहिक दुष्कर्म व हत्या समेत दर्ज छह केस दर्ज हैं। पुलिस ने उसके पास एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस बरामद किया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि राजघाट इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह अपने हमराहियों के साथ भोर में अमरूतानी बागीचे की तरफ गश्त कर रहे थे। इस बीच मुखबिर से सूचना मिली कि सामूहिक दुष्कर्म में फरार चल रहा बदमाश भाग रहा है। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर ली। खुद को घिरता देख बदमाश राज निषाद ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई, जो उसके बाएं पैर के घुटने में लगी और वह गिर गया। पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर, अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई भी अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली।
विज्ञापन


राजघाट इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह ने बताया कि घायल बदमाश राजघाट चकरा अव्वल का रहने वाला है। उसपर सामूहिक दुष्कर्म, पास्को, रेप, हत्या सहित छह मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें