इसके अलावा घाघरा नदी का पानी सिर्फ एल्गिन ब्रिज पर चढ़ाव पर रहा। अन्य जगहों कतरनियाघाट, अयोध्या पुल, बरहज, तुर्तीपार, चांदपुर और मांझी में नदी उतार पर रही। मुखलिसपुर में कुआनो का पानी चढ़ाव पर दर्ज किया गया।
विशेषज्ञों का कहना है कि गंडक नदी के कैंचमेंट एरिया में बारिश होने से वहां का जलस्तर बढ़ रहा है। राप्ती और रोहिन नदी के नेपाल स्थित कैचमेंट एरिया (वह क्षेत्र जिसमें बरसने वाला पानी नदियों में पहुंचता है) में बरसात नहीं हो रही है। इसलिए यहां पर नदियां या तो स्थिर हैं, या फिर उनका पानी घटाव की ओर है।
इसे भी पढ़ें: सीएम योगी ने पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को दी सौगात, खातों में भेजे 51 करोड़
सिंचाई विभाग अधीक्षण अभियंता दिनेश सिंह ने कहा कि गंडक में पानी बढ़ने की वजह यह है कि वाल्मिकी नगर से आगे नेपाल से नारायणी नदी में पानी आता है। हाल के दिनों में इस क्षेत्र में बारिश होने से पानी बढ़ा है।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण विशेषज्ञ गौतम गुप्ता ने कहा कि नेपाल में जब बारिश नहीं होगी। तब तक यहां नदियों का जलस्तर कम रहेगा। नेपाल में तेज वर्षा होते ही उसका असर नजर आने लगेगा। फिलहाल, जिले की सभी नदियों में रविवार को जलस्तर घटाव पर रहा है।