फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर एयरपोर्ट को इस साल भी नहीं मिल पाएगा नया टर्मिनल, सामने आई ये मुख्य वजह

Wed, 05 Feb 2020 01:34 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर

सार

  • 22 करोड़ की लागत से बनना है नया टर्मिनल
  • इसकी क्षमता 350 यात्रियों की होगी
  • वर्तमान टर्मिनल की क्षमता सिर्फ 100 यात्रियों की है
  • एयरपोर्ट से रोजाना 1600 से अधिक यात्री रोजाना आते-जाते हैं

 
विज्ञापन
Gorakhpur airport - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर एयरपोर्ट पर नया टर्मिनल अब अगले साल तक ही बनकर तैयार हो पाएगा। करीब 22 करोड़ की लागत से प्रस्तावित इस टर्मिनल के डीपीआर और फंड स्वीकृत हुए करीब पांच महीने का समय पूरा हो गया, मगर अभी तक टेंडर प्रक्रिया ही नहीं पूरी हो सकी।
विज्ञापन


टेंडर फाइनल होने के बाद टर्मिनल के निर्माण में कम से कम एक साल का समय लगेगा। वहीं, एयरपोर्ट प्रशासन के मुताबिक मुख्यालय से टेंडर की तैयारी चल रही है। जल्द ही प्रक्रिया पूरी हो जाने की उम्मीद है।

एयरपोर्ट पर प्रस्तावित यह तीसरा टर्मिनल 900 वर्ग मीटर में बनेगा। इसकी क्षमता 350 यात्रियों की होगी। तीन मंजिला इस टर्मिनल पर बड़े शहरों के टर्मिनल की ही तरह अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। वर्तमान टर्मिनल की क्षमता सिर्फ 100 यात्रियों की है, जबकि गोरखपुर एयरपोर्ट से रोजाना 1600 से अधिक यात्री रोजाना आते-जाते हैं।
विज्ञापन


गोरखपुर से दिल्ली के लिए तीन, कोलकाता, हैदराबाद और प्रयागराज के लिए एक-एक फ्लाइट है। शाम के बाद कोई उड़ान नहीं होती। करीब छह घंटे में ही छह उड़ान होती है। ऐसे में कोई भी फ्लाइट लेट होती है तो टर्मिनल पर अव्यवस्था की स्थिति बन जाती है। कुर्सियां कम पड़ जाती हैं और यात्रियों को खड़े होकर अपनी फ्लाइट का इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन


शाम के बाद उड़ान को लेकर एयरफोर्स की मंजूरी नहीं मिलने के साथ ही टर्मिनल छोटा होने से भी यहां विमान सेवा का विस्तार नहीं हो पा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें