फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर से कानपुर आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए इस ट्रेन में अतिरिक्त कोच

Wed, 05 Feb 2020 01:13 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
स्टेशन पर यात्रयों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर प्रतीक्षा सूची के यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने चौरी चौरा एक्सप्रेस में  एक अतिरिक्त शयनयान कोच बढ़ाया गया है। इसके तहत 15004 गोरखपुर-कानपुर अनवरगंज चौरी चौरा एक्सप्रेस में 04 फरवरी को गोरखपुर से शयनयान श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच लगाया गया।
विज्ञापन


15003 कानपुर अनवरगंज-गोरखपुर चैरी चैरा एक्सप्रेस में 05 फरवरी, 2020 को कानपुर अनवरगंज से शयनयान श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।

इसके अलावा रेलवे प्रशासन ने होली त्यौहार एवं ग्रीष्म ऋतु में यात्रियों की होने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए 15159 छपरा-दुर्ग एक्सप्रेस में 10 फरवरी से 10 अप्रैल 2020 तक छपरा से तथा 15160 दुर्ग-छपरा एक्सप्रेस में 11 फरवरी से 11 अप्रैल 2020 तक दुर्ग से शयनयान श्रेणी का एक-एक अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें