- 18 जनवरी 2023 : कुशीनगर जिले के हनुमानगंज, छितौनी वार्ड नंबर सात निवासी प्रमोद उपाध्याय ने बेलीपार के कनइल गांव निवासी राजेश शुक्ल ने एम्स में नौकरी दिलाने का झांसा देकर जालसाजी करने का केस दर्ज कराया। आरोपी जेल भेजा गया।
- 09 जनवरी 2023 : कैंट पुलिस ने एम्स में नौकरी के नाम पर 17 लाख रुपये की ठगी करने के आरोपी को जेल भेजा था। आरोपी ने महराजगंज के फरेंदा के सेखुई निवासी कन्हई प्रसाद से रुपये लेकर फर्जी नियुक्तिपत्र भी दिया था।
- 21 फरवरी 2023 : गुलरिहा थाना क्षेत्र के बिस्टौली निवासी सुनेसर ने सीएम से जनता दरबार में शिकायत की थी। बताया था कि चिलुआताल क्षेत्र में रहने वाली उसकी बहन हेवंती देवी मेडिकल कॉलेज में सफाईकर्मी है। उसने तीन लोगों के साथ एम्स में नौकरी के नाम पर जालसाजी की।
- 20 अप्रैल 2023 : पीपीगंज निवासी वीरेंद्र व दुर्गेश सहित छह युवकों ने कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के राखुखोर निवासी रहमान पर केस दर्ज कराया। आरोप है कि एम्स में नौकरी लगवाने के नाम पर रुपये लिए गए और फर्जी नियुक्तिपत्र थमा दिया गया।
- 02 सितंबर 2021 : धर्मपुर के त्रिभुवन नाथ ने एम्स में नौकरी के नाम पर जालसाजी करने के आरोपी दंपती पर केस दर्ज कराया। इन दोनों ने रुपये लेकर लौटाने से मना कर दिया था। पुलिस ने कार्रवाई की।
- 30 जुलाई 2022 : एम्स में नौकरी के नाम पर 35 लोगों से 70 लाख रुपये की जालसाजी करने के आरोप में चार महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। महिलाओं ने सभी को नर्स व दाई की नौकरी दिलाने का वादा किया था।
- 02 दिसंबर 2022 : खोराबार निवासी सरिता ने एम्स में नौकरी के नाम पर जालसाजी का केस दर्ज कराया। जांच में सामने आया कि 50 से अधिक लोगों से 19 लाख रुपये की ठगी की गई। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजा।
इसे भी पढ़ें: पत्नी ने सभासद पति पर दर्ज कराया दरिंदगी का केस, बोली- शादी को हो गए 22 साल, अब भी...
नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार
रामगढ़ताल पुलिस ने नौकरी के नाम पर ठगी करने के आरोपी इंद्रानगर के दिग्विजय यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी दिग्विजय ने एक महिला से नौकरी दिलाने के नाम पर चार लाख 30 हजार रुपये लेकर हड़प लिया।
जानकारी के मुताबिक, महिला ने केस दर्ज कराया था। उसका कहना है कि पति को नौकरी दिलाने के नाम पर उसने रुपये दिए थे। लेकिन आरोपी ने न तो रुपये वापस किए और न ही नौकरी मिली। रुपये वापस मांगने पर आरोपी धमकी दे रहा था। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में थी। सोमवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।