गोरखपुर। सशस्त्र सीमा बल, सेक्टर मुख्यालय गोरखपुर की ओर से सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में आयोजित अंतर-सीमांत क्रिकेट प्रतियोगिता–2026 के दूसरे दिन मंगलवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में तेजपुर सीमांत मुख्यालय की टीम ने लखनऊ सीमांत मुख्यालय की टीम को 35 रनों से पराजित किया।
इस मैच में तेजपुर टीम के खिलाड़ियों ने अनुशासित बल्लेबाजी और सटीक गेंदबाजी का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं दिन के दूसरे मुकाबले में सीमांत मुख्यालय सिलीगुड़ी की टीम ने बल मुख्यालय नई दिल्ली की टीम को सात विकेट से पराजित कर प्रतियोगिता में अपनी मजबूत दावेदारी प्रस्तुत की। सिलीगुड़ी टीम के खिलाड़ियों ने लक्ष्य का पीछा करते हुए सधी हुई बल्लेबाजी से मैच को आसानी से अपने नाम किया।