फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: माइग्रेन से फ्रोजन शोल्डर तक, दर्द के इलाज पर एम्स के शोध की बैंकॉक में चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
- क्रोनिक माइग्रेन के इलाज में नसों के विशेष उपचार की प्रभावशीलता पर 38 मरीजों का अध्ययन
विज्ञापन


- फ्रोजन शोल्डर के इलाज में 50 मरीजों पर क्लिनिकल ट्रायल के निष्कर्ष अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों के सामने रखे

गोरखपुर। सिरदर्द इतना पुराना हो जाए कि रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित होने लगे या कंधा जाम होने से हाथ उठाना मुश्किल हो जाए तो इलाज की चुनौती बढ़ जाती है। ऐसी ही दो समस्याओं के बेहतर उपचार की दिशा में एम्स गोरखपुर के चिकित्सकों ने शोध किया है। इनके निष्कर्ष बैंकॉक में आयोजित अंतरराष्ट्रीय पेन कांग्रेस में दुनिया भर के विशेषज्ञों के सामने रखे गए।
26 से 30 अक्तूबर तक थाईलैंड में हुई ''आईएएसपी 2026 वर्ल्ड कांग्रेस ऑन पेन'' में डॉ. गणेश निमजे और डॉ. रवि शंकर शर्मा ने अपने शोध प्रस्तुत किए। सम्मेलन में 4,000 से अधिक विशेषज्ञ शामिल हुए। डॉ. गणेश निमजे ने 38 मरीजों पर अध्ययन कर क्रोनिक माइग्रेन में ग्रेटर ऑसिपिटल नर्व इंटरवेंशन की प्रभावशीलता का आकलन किया। वहीं, डॉ. रवि शंकर शर्मा ने 50 मरीजों पर किए गए क्लिनिकल ट्रायल के आधार पर फ्रोजन शोल्डर के इलाज में हाइड्रोडाइलेटेशन और उससे जुड़े जैविक बदलावों का अध्ययन प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों शोध दर्द के इलाज में नई उपचार पद्धतियों और उनके प्रभाव को समझने की दिशा में महत्वपूर्ण हैं। एम्स की कार्यकारी निदेशक मेजर जनरल (डॉ.) विभा दत्ता ने चिकित्सकों को बधाई देते हुए क्लिनिकल रिसर्च को बेहतर चिकित्सा का आधार बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें