फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पति के इशारे पर महिला से दोस्तों ने की छेड़खानी, पुलिस ने दर्ज किया केस

Tue, 07 Feb 2023 12:00 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

महिला ने पुलिस को दिए तहरीर में लिखा है कि पति के इशारे पर उनके दोस्त भरत पासवान व शत्रुधन पासवान घर मे घुस कर जबरन छेड़खानी करते है। मना करने पर मारपीट भी करते है। महिला ने बताया कि मेरे पति का एक महिला से अनैतिक संबंध है। इस प्रकार की घटना पहले भी हो चुकी है।
विज्ञापन
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में चौरीचौरा इलाके के एक गांव में पति के इशारे पर उसके दो दोस्तों ने महिला से छेड़खानी की। आरोप है कि इसकी शिकायत करने पर पुलिस ने सात जनवरी को समझौता करा दिया, लेकिन आरोपियों ने फिर अश्लील हरकत की। अब पुलिस छेड़खानी, आपराधिक साजिश सहित कई धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने पति और उसके दो दोस्तों को आरोपी बनाया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, महिला ने पुलिस को दिए तहरीर में लिखा है कि पति के इशारे पर उनके दोस्त भरत पासवान व शत्रुधन पासवान घर मे घुस कर जबरन छेड़खानी करते है। मना करने पर मारपीट भी करते है।

महिला ने बताया कि मेरे पति का एक महिला से अनैतिक संबंध है। इस प्रकार की घटना पहले भी हो चुकी है। पुलिस ने भरत पासवान, शत्रुधन पासवान, पति के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें