फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे फ्रांस के राजदूत लेनिन, आज योगी से मुलाकात

Wed, 25 Nov 2020 09:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
विज्ञापन
गोरखनाथ मंदिर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

भारत में फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनिन 26 नवंबर को गोरखनाथ मंदिर आकर पूजा-अर्चना करेंगे। लेनिन दो घंटे मंदिर में रहेंगे, फिर गोरखपुर एयरपोर्ट से नई दिल्ली रवाना हो जाएंगे। फ्रांस के राजदूत के आगमन की तैयारी जिला प्रशासन ने शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


इमैनुएल लेनिन मंगलवार से यूपी के विशेष दौरे पर हैं। मंगलवार को राजदूत लखनऊ आए और वहां एतिहासिक स्मारक भी गए। बुधवार को दोपहर 12 बजे वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात करेंगे, फिर अयोध्या होते हुए रात 8:30 बजे गोरखपुर आएंगे। यहां मोहद्दीपुर स्थित होटल रेडिसन ब्लू में रात्रि विश्राम करेंगे। 

बृहस्पतिवार (26 नवंबर) को सुबह सात बजे गोरखनाथ मंदिर जाकर दर्शन-पूजन करेंगे। नाथ संप्रदाय के विश्व विख्यात मठ में करीब दो घंटे तक रहेंगे। माना जा रहा है कि फ्रांस के राजदूत का यह दौरा दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने की कड़ी को और मजबूत करना है। इसमें यूपी की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें