फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कब्जामुक्त कराएं जमीन, भू-माफिया को सिखाएं सबक

विज्ञापन
गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित महंत दिग्विजय नाथ स्मृति सभागार में जनता दर्शन के दौरान लोगों की समस्
विज्ञापन

विज्ञापन



जनता दर्शन : सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुनीं 150 लोगों की समस्याएं



मुख्यमंत्री बोले-नहीं होने देंगे किसी के साथ अन्याय, सबकी खुशहाली सरकार का संकल्प



अमर उजाला ब्यूरो



गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि किसी व्यक्ति की जमीन पर दबंग या भू-माफिया ने कब्जा किया है तो तत्काल मुक्त कराया जाए। दूसरे की जमीन कब्जा करने वाले दबंगों, कमजोरों को उजाड़ने वालों और भू-माफिया के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई कर सबक सिखाएं।



सीएम योगी बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक वह खुद पहुंचे और एक-एक करके सबकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान करीब 150 लोगों से मुलाकात कर उन्होंने सबको आश्वस्त किया कि उनके रहते किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। सरकार हर व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाने के लिए संकल्पित है।
विज्ञापन




सबके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण का निर्देश देने के साथ सीएम ने लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है।



जनता दर्शन में कुछ महिलाओं ने ससुराल पक्ष से विवाद और परिवार से जुड़ी शिकायतें भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। सीएम योगी ने इन शिकायतों पर अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि दोनों पक्षों के साथ संवाद कर समस्या का समाधान कराया जाए। ऐसा नहीं होने पर विधिसम्मत कार्यवाही की जाए।



राजस्व व पुलिस से जुड़े मामलों को उन्होंने पूरी पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ निस्तारित करने का निर्देश देते हुए कहा कि किसी के साथ भी अन्याय नहीं होना चाहिए। हर पीड़ित के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाते हुए उसकी मदद की जाए।
विज्ञापन




इलाज के लिए सरकार करेगी भरपूर मदद



मुख्यमंत्री के समक्ष जनता दर्शन में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे। सीएम योगी ने उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी। उनके प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को हस्तगत करते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि इलाज से जुड़ी एस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण कराकर शासन में उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि इलाज का पैसा अस्पताल के खाते में भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें