फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: 1.6 लाख लाभार्थी परिवारों के लिए चलेगा निशुल्क आयुष्मान पखवाड़ा, जानिए कब से कब तक अभियान चलाने की तैयारी

Sat, 24 Jul 2021 03:57 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

26 जुलाई से नौ अगस्त तक अभियान चलाने की तैयारी। अभियान के तहत लक्षित परिवारों को कैंप तक लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अलावा जिला प्रशासन की अगुवाई में अन्य विभाग भी समन्वित प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में 1.6 लाख लाभार्थी परिवार ऐसे हैं, जिनके किसी भी सदस्य के पास अब तक आयुष्मान कार्ड (गोल्डेन कार्ड) उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे लोगों के परिवार में कम से कम एक सदस्य का गोल्डेन कार्ड बन जाए, इसके लिए 26 जुलाई से नौ अगस्त तक आयुष्मान पखवाड़ा अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत लक्षित परिवारों को कैंप तक लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अलावा जिला प्रशासन की अगुवाई में अन्य विभाग भी समन्वित प्रयास करेंगे।
विज्ञापन


आयुष्मान भारत योजना के नोडल अधिकारी डॉ अनिल सिंह ने बताया कि इस संबंध में अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने निर्देश जारी किया है। बताया कि जिला प्रशासन और सीएमओ डॉ सुधाकर पांडेय के दिशा-निर्देश पर विभिन्न विभागों की वर्चुअल बैठक भी कराई जा चुकी है। बता दें कि इससे पूर्व 10 मार्च से 31 मार्च तक भी आयुष्मान कार्ड विहीन परिवारों के लिए अभियान चला था, लेकिन विभाग ने इसमें रुचि नहीं दिखाई। इसकी वजह से गोल्डेन कार्ड नहीं बन सका।
 
आशा-आरोग्य मित्र पाएंगे प्रोत्साहन राशि
नोडल अधिकारी डॉ अनिल सिंह ने बताया कि योजना के जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ. संचिता मल्ल, जिला सूचना एवं तकनीकी प्रबंधक शशांक शेखर और जिला शिकायत प्रबंधक विनय कुमार पांडेय की टीम अभियान की तैयारी में जुटी है। शासन से प्राप्त पत्र के अनुसार आयुष्मान कार्ड अभियान में जुटीं आशा कार्यकर्ता और विशेष रूप से लगाए गए आरोग्य मित्र को प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी। किसी परिवार में एक कार्ड बनवाने पर पांच रुपये, जबकि एक से अधिक कार्ड बनवाने पर 10 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। उन्होंने बताया कि योजना के तहत उन्हीं लाभार्थियों का गोल्डेन कार्ड बनता है जिनका सूची में नाम हो। टोल फ्री नंबर 180018004444 या 14555 पर फोन लगाकर कोई भी पता कर सकता है कि वह योजना का लाभार्थी है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुष्मान पखवाड़े में कैंप का मानक

  • कैंप किसी सार्वजनकि स्थान जैसे पंचायत भवन, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, आंगनबाड़ी केंद्र या प्राथमिक विद्यालय पर लगेगा।
  • कैंप स्थल पर आयुष्मान कार्ड कैंप का बैनर लगाना अनिवार्य होगा।
  • कैंप स्थल पर बिजली, पानी आदि की व्यवस्था होनी चाहिए।
  • लक्षित लाभार्थी परिवारों की सूची कैंप स्थल पर चस्पा कर दी जाएगी।
 
आयुष्मान कार्ड के आवश्यक दस्तावेज
  • मूल राशन कार्ड (अनिवार्य)
  • मूल आधार कार्ड (अनिवार्य)
  • वोटर आईडी कार्ड (अनिवार्य)
  • प्रधानमंत्री का मूल पत्र अगर प्राप्त हुआ हो तो
  • मुख्यमंत्री का मूल पत्र अगर प्राप्त हुआ हो तो
 
जिले में 3.6 लाख लाभार्थी परिवार
योजना के जिला सूचना एवं तकनीकी प्रबंधक शशांक शेखर ने बताया कि जिले में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और मुख्यमंत्री आयुष्मान योजना के करीब 3.6 लाख लाभार्थी परिवार हैं। इन परिवारों में से करीब 3.44 लाख लोगों के ही आयुष्मान कार्ड बने हैं। अभियान के बाद आयुष्मान कार्ड धारकों की संख्या में अपेक्षित बढ़ोत्तरी होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें