फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: प्राइवेट स्कूलों में 20 फीसदी बच्चों का हुआ निशुल्क प्रवेश, जानिए कैसे करें आवेदन

Mon, 12 Jul 2021 03:30 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

कोरोना महामारी में स्कूलों के बंद होने से धीमी हुई प्रवेश प्रक्रिया, पहले चरण में 2100, दूसरे चरण में 689 का हुआ चयन, तीसरे चरण की लॉटरी 20 को।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आर्थिक रूप से कमजोर अभिभावकों के बच्चों का प्राइवेट स्कूलों में प्रवेश के लिए चयन होने के बाद भी प्रवेश प्रक्रिया पर कोरोना का ग्रहण लग गया है। जिस वजह से अप्रैल में पहले चरण की लॉटरी होने के बावजूद अभी तक 20 फीसदी बच्चों का प्रवेश ही प्राइवेट स्कूलों में हो सका है। जबकि पहले चरण में चयनित विद्यार्थियों की संख्या 2196 और दूसरे चरण की 689 है। वहीं तीसरे चरण की लॉटरी 20 जुलाई को प्रस्तावित है।

विज्ञापन


कोरोना से सामान्य हो रहे हालातों को देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने 25 जून से पहले चरण के लाभार्थियों को स्कूल आवंटन पत्र का वितरण करना शुरू किया है। 70 फीसदी से अधिक आवंटन पत्र बंट चुके हैं। इसके बावजूद स्कूलों के बंद होने या दिलचस्पी न लेने से प्रवेश की प्रक्रिया धीमी रफ्तार से चल रही है। जिस वजह से तकरीबन 3000 विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

प्रवेश न होने से उन्हें ऑनलाइन कक्षाओं का भी लाभ नहीं मिल रहा है। जिस वजह से बच्चों के साथ अभिभावक भी परेशान हैं। विद्यालयों पर जाने के बाद उन्हें बंद होने का हवाला देकर लौटा दिया जा रहा है। जबकि शासन के निर्देश पर एक जुलाई से स्कूलों को खोलने का निर्देश दिया जा चुका है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

15 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

आरटीई के तहत प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन के तीसरे चरण की प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक अभिभावक 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 20 जुलाई को लॉटरी के माध्यम से स्कूल का आवंटन होगा।

पहले और दूसरे चरण में 2885 अभ्यर्थियों का चयन
आरटीई के तहत पहले और दूसरे चरण में कुल मिलाकर 2885 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। जबकि स्कूल में प्रवेश की प्रक्रिया अभी पहले चरण की ही चल रही है। 20 जुलाई को तीसरे चरण की लॉटरी के बाद चयनित अभ्यर्थियों की संख्या 3500 के आसपास हो जाएगी।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बीएन सिंह ने कहा कि आरटीई के तहत चयनित अभ्यर्थियों के प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। कोविड की वजह से प्रवेश की प्रक्रिया काफी लेट से शुरू हुई है। जल्द से जल्द स्कूलों में प्रवेश की प्रक्रिया को सुनिश्चित कराया जाएगा। आरटीई के तहत प्रवेश लेना सभी स्कूलों के लिए अनिवार्य है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें