फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बालक की मौत मामले में झोलाछाप गिरफ्तार, आरोपी भेजा गया जेल

Mon, 12 Dec 2022 11:25 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, खोराबार (गोरखपुर)।

सार

बगहिया गांव निवासी असलम (12) की तबीयत खराब होने पर पिता जाकिर झोलाछाप जाकिर के पास लेकर गए थे। आरोप है कि 18 नवंबर 2022 को डॉ. दयाशंकर ने असलम को इंजेक्शन लगाया और फिर उसकी तबीयत और खराब हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के खोराबार थाना क्षेत्र के बगहिया गांव के 12 वर्षीय बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के आरोपी डॉ. दयाशंकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। डॉ. दयाशंकर बसडीला का निवासी है और झोलाछाप (बिना डिग्री) के प्रैक्टिस करता था। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की धारा में केस दर्ज कर रविवार को उसे खोराबार के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बगहिया गांव निवासी असलम (12) की तबीयत खराब होने पर पिता जाकिर झोलाछाप जाकिर के पास लेकर गए थे। आरोप है कि 18 नवंबर 2022 को डॉ. दयाशंकर ने असलम को इंजेक्शन लगाया और फिर उसकी तबीयत और खराब हो गई।

परिजन उसे को मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट न होने पर बिसरा सुरक्षित कर लिया था। बाद में पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की धारा में केस दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें