फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: नगर निकाय मतदाता सूची में तीन हजार नामों को लेकर विवाद, होगी जांच

Mon, 12 Dec 2022 11:14 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

गोरखपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 55 बंधु सिंह नगर में गलत तरीके से नाम कटने का विरोध किया जा रहा है। शनिवार को लोगों ने बूथ लेवल ऑफिसर से मिलकर भी अपनी नाराजगी जताई थी। जिला निर्वाचन कार्यालय में भी इसको लेकर शिकायत की गई है।
विज्ञापन
गोरखपुर नगर निगम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में वार्डों के परिसीमन के बाद नगर निकाय चुनाव के मतदाता सूची में नामों के लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। शिवपुर सहबाजगंज और नेताजी सुभाष चंद बोस नगर के बाद महाराणा प्रताप नगर वार्ड एवं सूरजकुंड धाम नगर में तीन बूथ के करीब तीन हजार मतदाताओं को लेकर दोनों वार्ड के दावेदारों के बीच विवाद चल रहा है। दो पक्षों में खींचतान के बीच तहसील प्रशासन इसकी जांच करा रहा है। जांच के बाद जो रिपोर्ट आएगी, उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


वार्ड नंबर 58 सूरजकुंडधाम नगर एवं वार्ड नंबर 42 महाराणा प्रताप नगर के दावेदारों के बीच विवाद है। सूरजकुंडधाम नगर के लोगों का कहना है कि परिसीमन के बाद करीब तीन बूथों के तीन हजार मतदाताओं का नाम वार्ड नंबर 42 में जुड़ गया जो गलत है। वार्ड नंबर 58 के लोगों ने सबका नाम अपने वार्ड में शामिल करने की मांग की है। इस पक्ष के लोग कोर्ट भी गए हैं। जबकि दूसरे वार्ड के लोग अब संशोधन को तैयार नहीं हैं।

वार्ड नंबर 55 में नाम विलोपित करने का आरोप
गोरखपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 55 बंधु सिंह नगर में गलत तरीके से नाम कटने का विरोध किया जा रहा है। शनिवार को लोगों ने बूथ लेवल ऑफिसर से मिलकर भी अपनी नाराजगी जताई थी। जिला निर्वाचन कार्यालय में भी इसको लेकर शिकायत की गई है। हालांकि इस वार्ड का परिसीमन नहीं किया गया है। यहां शिकायत करने वालों को फार्म 15 भरकर नाम जोड़वाने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें