फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: स्वर्ण व्यापारी को नकली सोना देकर जालसाज पांच लाख लेकर फरार, तलाश में जुटी पुलिस

Sat, 18 Feb 2023 01:01 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो पादरी बाजार (गोरखपुर)।

सार

जगदीश ने बताया कि बुधवार की शाम दो महिला व दो पुरुष पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनके पास सोने के गहने हैं, उसको बेचना है। स्वर्ण व्यवसायी ने पत्थर पर घिसकर सोने की गुणवत्ता जांची, जिसमें जांच में सही निकला और उसे दस लाख रुपये में खरीदने को तैयार हो गया। इसके बाद व्यापारी सोना बेचने के लिए घंटाघर पहुंचा, वहां जांच कराने पर गहने नकली निकले।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहपुर इलाके के असुरन चौराहा स्थित नगर निगम कांप्लेक्स में बुधवार शाम स्वर्ण व्यापारी ने पांच लाख रुपये गंवा दिए। दरअसल, एक महिला और पुरुष आए और दस लाख का जेवर पांच लाख में देने की बात कही। लालच में व्यापारी ने रुपये दे दिए, इसके बाद देखा तो जेवर नकली थे। शाहपुर पुलिस, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुटी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गोरखनाथ इलाके के विजयनगर सिंधी कॉलोनी निवासी जगदीश चंद्र की शाहपुर इलाके के असुरन चौराहा स्थित नगर निगम कांप्लेक्स में जगदीश ज्वेलरी के नाम से दुकान है।

जगदीश ने बताया कि बुधवार की शाम दो महिला व दो पुरुष पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनके पास सोने के गहने हैं, उसको बेचना है। स्वर्ण व्यवसायी ने पत्थर पर घिसकर सोने की गुणवत्ता जांची, जिसमें जांच में सही निकला और उसे दस लाख रुपये में खरीदने को तैयार हो गया।
विज्ञापन


इसके लिए व्यापारी ने पांच लाख रुपये नकद दे दिए और पांच लाख रुपये देर शाम को देने को कहा। इसके बाद व्यापारी सोना बेचने के लिए घंटाघर पहुंचा, वहां जांच कराने पर गहने नकली निकले। नकली होने की बात सुन व्यापारी के होश उड़ गए। परेशान व्यापारी ने आरोपी महिला और पुरुष को फोन लगाया तो स्विच ऑफ बताने लगा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। शाहपुर पुलिस, जालसाजों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

स्वर्ण व्यवसायी ने बताया कि महिला इसके पहले भी दो तीन बार दुकान पर सोना चांदी खरीदने के लिए आई थी। पहनावे से गुजराती लग रही थी। आशंका है नकली और असली सोने का एक ही रंग के कपड़े में दो पोटली बनाया होगा। थोड़ी देर के लिए नजर इधर-उधर होने पर नकली जेवर देकर फरार हो गई।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें