फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: तंत्र-मंत्र का झांसा देकर बाली व मोबाइल फोन लेकर जालसाज फरार, पुलिस कर रही जांच

Wed, 28 Dec 2022 11:19 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, सरहरी (गोरखपुर)।

सार

गुलरिहा थाना क्षेत्र के भेलीनपुर में तंत्र-मंत्र का झांसा देकर मंगलवार को महिला से जालसाजी का मामला सामने आया है। आरोप है कि बाइक से आया जालसाज मोबाइल फोन व कान की बाली लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के गुलरिहा थाना क्षेत्र के भेलीनपुर में तंत्र-मंत्र का झांसा देकर मंगलवार को महिला से जालसाजी का मामला सामने आया है। आरोप है कि बाइक से आया जालसाज मोबाइल फोन व कान की बाली लेकर फरार हो गया।

विज्ञापन


सूचना के बाद पहुंची पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से जांच कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। महराजगंज टोला भेलीनपुर निवासी वर्षा देवी पत्नी वीरेंद्र गुप्ता अपने घर में किराने की दुकान चलाती हैं।

पति साउथ अफ्रीका में नौकरी करते हैं। मंगलवार सुबह 10 बजे बाइक से आए युवक ने महिला से कहा कि आपके पति ने मुझे भेजा है, आपके घर अशांति है, आपको भयानक सपने आते हैं। मैं कुछ तंत्र-मंत्र कर दूंगा, आपके घर मे सुख-शांति आ जाएगी।
विज्ञापन


तंत्र-मंत्र करने के दौरान पहले कान की सोने की बाली और फिर मोबाइल फोन की मांग करने लगा। महिला ने झांसे में आकर दोनों ने दे दिया। जालसाज उसे लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें