फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जमीन दिलाने के नाम पर दो लाख की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
- विंध्यवासिनी नगर में प्लाॅट देने के लिए फर्म ने की थी बुकिंग
विज्ञापन


गोरखपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक फर्म पर सरस्वतीपुरम जेल बाइपास रोड निवासी एक व्यक्ति ने जमीन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। उसने फर्म पर प्लॉट की जमीन नहीं देने व दो लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। आरोप है कि फर्म के लोग रजिस्ट्री के लिए कहने पर जमीन पर विवाद होने की बात कह मामले को टरकाते रहे। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के सरस्वतीपुरम जेल बाइपास रोड निवासी योगेश चंद्र द्विवेदी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि स्टार फ्यूचर इंफ्रासिटी एंड मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी से एक प्लॉट बुक कराया था। शहर के विंध्यवासिनी नगर में एक प्लॉट के एवज में एक लाख रुपये भी वर्ष 2015 में दे दिए थे। फर्म के अधिकारियों के कहने पर वर्ष 2015 में ही चेक के माध्यम से एक लाख रुपये और दे दिए। इस प्रकार कुल 3,79,320 लाख रुपये के सापेक्ष दो लाख रुपये पहले ही दे दिए थे। फर्म उस जगह को विकसित कर कब्जा देकर रजिस्ट्री कराने वाली थी। बाद में फर्म के लोग जमीन विवाद बताकर इंतजार करने की बात कहने लगे। वर्तमान समय में बबीना रोड स्थित फर्म का कार्यालय बंद है, वहां कोई कर्मचारी नहीं है। यह देख योगेश ने जनवरी व फरवरी में सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। योगेश ने आरोप लगाया कि उस समय फर्म के मालिक ने प्लाॅट की जल्द जल्द रजिस्ट्री करने का आश्वासन दिया था। मालिक ने दशहरा में रजिस्ट्री करने की बात कही थी, लेकिन दीपावली व होली भी बीत गया। इसके बाद पीड़ित ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें