फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिड़ियाघर : दिव्यांगों के लिए बना पाथवे, बाड़ों के सामने ब्रेल लिपी बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
- दिव्यांग बच्चों को मिलेगी वन्यजीवों के बारे में जानकारी
विज्ञापन


- दिव्यांग बच्चों के लिए शिक्षा और मनोरंजन का मिलेगा अवसर

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। चिड़ियाघर में दिव्यांगजन भी अब वन्यजीवों के बारे में जानकारी ले सकेंगे। उनके लिए परिसर में पाथवे और बाड़ों के सामने ब्रेल लिपि में साइनेज बोर्ड लगाए गए हैं।
शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान (चिड़ियाघर) में प्रवेश करते ही दिव्यांगजनों के लिए टाइल्स लगी है जिससे उन्हें रास्ते के बारे में जानकारी मिलेगी। जैसे-जैसे वे आगे बढ़ेंगे उन्हें वन्यजीवों के बाड़े के सामने साइन बोर्ड मिलेंगे। इस पर उस वन्यजीव के बारे में सारी जानकारी लिखी हुई है। इसे पढ़कर वे उनके व्यवहार, वैज्ञानिक नाम, प्राकृतिक आवास के बारे में जान सकेंगे। यह साइन बोर्ड सभी बाड़ों के सामने लगाए गए हैं।
विज्ञापन

चिड़ियाघर में अभी तक सबके लिए एक ही पाथवे था। इस पहल से दिव्यांग बच्चों को वन्यजीव के बारे में जानने का अवसर मिलेगा और वे भी चिड़ियाघर की सुंदरता का आनंद ले सकेंगे। ब्रेल लिपि साइनेज बोर्ड दृष्टिबाधित लोगों को स्वतंत्र रूप से जानकारी प्राप्त करने में मदद करेगा। प्रथम चरण में प्रवेश द्वार और निकास के पास टाइल्स लगाए गए हैं।
विज्ञापन

चिड़ियाघर के उप निदेशक डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि दिव्यांगों के लिए सामाजिक समर्थन और समानता की दिशा में यह पहल की गई है। शहीद अशफाक उल्ला खान प्राणि उद्यान समिति ने इस पर अपनी सहमति दी थी। इससे दिव्यांग बच्चों के लिए शिक्षा और मनोरंजन का अवसर मिलेगा। इससे वे अपने साथियों के साथ समान रूप से चिड़ियाघर का आनंद ले सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें