फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सराफ को नकली सोना देकर छह लाख की जालसाजी, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 08 Jan 2024 02:54 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

सिद्धार्थनगर जिले के रहने वाले सर्राफ को नकली सोना देकर छह लाख रुपये जालसाजी का मामला सामने आया है। कैंट थाना पुलिस जालसाज के खिलाफ केस दर्ज कर फुटेज की मदद से जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे स्टेशन पर बुलाकर सिद्धार्थनगर जिले के रहने वाले सर्राफ को नकली सोना देकर छह लाख रुपये जालसाजी का मामला सामने आया है। कैंट थाना पुलिस जालसाज के खिलाफ केस दर्ज कर फुटेज की मदद से जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज में सराफ की दुकान चलाने वाले पप्पू गुप्ता ने कैंट थाना पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि एक सप्ताह पहले एक युवक से उनकी मुलाकात शोहरतगढ़ में हुई थी। तब उसने सोने का दो दाना देकर चेक कराने को कहा था। उन्होंने चेक कराया तो सोना सही मिला। अगले दिन जालसाज ने फोन करके पूछा तो उन्होंने सोना असली होने की बात बताई।

उसने कहा कि अभी और सोना है, जिसे सस्ते दाम पर बेच देगा। जालसाज के कहे अनुसार, रविवार की दोपहर में 12 बजे छह लाख रुपये लेकर वह स्टेशन पहुंचे। मुलाकात होने पर थैली से उसने सोने का दो टुकड़े दिए। उन्होंने चेक किया तो सही मिला। उसके बाद युवक ने थैला थमाकर छह लाख रुपये ले लिए। बाद में उन्होंने थैला खोला तो उसने में रोल्ड-गोल्ड (नकली सोना) था। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है, सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें