गोरखपुर में सोने-चांदी का कारोबार करने वाले जौहरी संग ठगों ने ठगी कर ली। ठगी भी ऐसी कि जौहरी को ही तांबे के गोलाई वाले सिक्कों में सोने की पानी चढ़ाकर उसे 20 कैरेट का बताकर बेंच दी। अब सराफा व्यापारी अपने ठगे जाने की जानकारी जिले के एचयूआईडी व्हाट्सएप ग्रुप में भेज रहे हैं लेकिन, पुलिस और विभागीय कार्रवाई के डर से सामने आने से घबरा रहे हैं।
दरअसल, हिंदी बाजार के एक व्यापारी का महावीर छपरा में सोने-चांदी की दुकान है। दुकान से अपना फुटकर सोने-चांदी की खरीद-बिक्री का काम करते हैं। दो दिन पहले सोने का दाना लेकर दो आदमी इनकी दुकान पर आते हैं। दुकानदार के सहयोगी ने बताया कि करीब 300 ग्राम सोने का दाना लेकर दोनों ठग आए थे। इस सोने के दानों की जांच भी दुकानदार की तरफ से टंच सेंटर पर कराया गया।
जांच के दौरान सामने आया कि वो सोने का दाना 84 टंच, मतलब 24 कैरेट का है। पहले इन ठगों ने 300 ग्राम में से सात ग्राम दुकानदार को दे दिया। इसी बीच बाकी सोने के दानों को हटाकर तांबे के दाने भर दिए। इन्हीं दानों को ठगों ने सोने का दाना बोलकर दुकानदार को बेंच दिया। भरोसे में लेकर दुकानदार के साथ ही ठगी कर दिया।
जानकार बताते हैं कि 20 कैरेट के हिसाब से इन दानों की कीमत करीब 15 लाख रुपये हुई। ठगों ने दुकानदार को विश्वास में लेकर उनसे सात लाख रुपये लिए और शेष धनराशि दो दिन में इकट्ठा कर देने की बात बोल दुकान से लौट गए। कच्चे में खरीद बिक्री होने की वजह से इस रिकार्ड को लेकर दुकानदार भी चिंतित हैं लेकिन, अब चिंता यह भी है कहीं दूसरे व्यापारी भी न ऐसे ही ठगे जाएं।