फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबू धाबी में नौकरी का सपना चेन्नई के डॉक्टर को पड़ा भारी, लालच में गंवा दिए 1.20 लाख रुपये

Fri, 09 Oct 2020 09:01 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अबू धाबी के एक अस्पताल में नौकरी का झांसा देकर चेन्नई के डॉ. मोहम्मद रफी से 1.20 लाख रुपये जालसाजी का मामला सामने आया है। जालसाज ने रुपये गोरखपुर के एक खाते में ट्रांसफर कराए हैं। कैंट पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, चेन्नई निवासी डाक्टर मोहम्मद रफी के ईमेल पर अबू धाबी के अल-खालिद हॉस्पिटल में नौकरी करने का ऑफर लेटर आया। लुभावना ऑफर देखकर डॉक्टर तैयार हो गए। जिसके बाद उनसे विदेशी कर्मचारी पंजीयन प्रमाण पत्र और प्रवासन प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर रुपये मांगे गए। बिना छानबीन किए डॉक्टर ने जालसाज के बताए गए खाते में 1.20 लाख रुपये भेज दिए।

दोबारा रुपये की मांग करने पर डाक्टर को संदेह हुआ तो इसकी सूचना चेन्नई पुलिस को दी। छानबीन में पता चला कि जालसाज ने रुपये गोरखपुर के रहने वाले सूरज चौधरी के खाते में मंगाए हैं। इसकी सूचना उन्होंने ईमेल से गोरखपुर पुलिस को दी। तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ जालसाजी कर रुपये हड़पने का केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें