फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: टैंकर से डीजल चोरी करते चार युवक पकड़े गए, चालक भागा

Sun, 29 Nov 2026 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- 500 लीटर डीजल और टैंकर बरामद
विज्ञापन

खोराबार। थाना क्षेत्र के जंगल चंवरी गांव के पास फोरलेन स्थित एक ढाबे के पीछे टैंकर से डीजल चोरी कर रहे चार युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपी टैंकर को तिरपाल से ढककर बाउंड्री के अंदर चोरी से डीजल निकाल रहे थे। पुलिस की कार्रवाई के दौरान टैंकर चालक भाग गया। मौके से करीब 500 लीटर डीजल, टैंकर और तेल निकालने के उपकरण बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली कि जंगल चंवरी स्थित ढाबे के पीछे कुछ लोग टैंकर से डीजल निकाल रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और चार युवकों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान तीन बड़े ड्रम में भरा करीब 500 लीटर डीजल मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा तेल निकालने वाला पाइप, लोहे की आरी, छह छोटे गैलन और अन्य उपकरण बरामद हुए। पुलिस ने टैंकर को भी कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया। कार्रवाई के दौरान जिला आपूर्ति अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। कार्यवाहक थाना प्रभारी एसएसआई नीरज कुमार सिंह ने बताया कि चार युवकों को डीजल चोरी करते पकड़ा गया है। टैंकर चालक भाग गया। जिला आपूर्ति अधिकारी अजस सिंह की ओर से डीएम से कार्रवाई के लिए अनुमोदन मांगा गया है। अनुमोदन मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें