खोराबार। थाना क्षेत्र के सिक्टौर स्थित पिकेट पर शुक्रवार देर रात पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर एक डंपर, दो बाइक और एक एंबुलेंस सहित कुल चार वाहनों को सीज कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान डंपर पर आवश्यक कोड अंकित नहीं था। वहीं, एक बाइक का साइलेंसर मॉडिफाई पाया गया और दूसरी बाइक की नंबर प्लेट मानक के अनुरून नहीं थी। इसके अलावा, एक एंबुलेंस के कागजात भी मौके पर उपलब्ध नहीं कराए जा सके।
थाना प्रभारी खोराबार सुधांशु सिंह ने बताया कि सभी वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा और नियमों के पालन को लेकर आगे भी इस तरह की सघन चेकिंग अभियान जारी रहेगा।