फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एनईआर में पहली बार मालगाड़ी से भेजा जाएगा मक्का

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे में माल लोडिंग के क्षेत्र में बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट को बड़ी सफलता मिली है। पहली बार मालगाड़ी से मक्का की ढुलाई होगी। यह बहराइच के चिलवरिया स्टेशन से अंबाला के सुभागपुर स्टेशन भेजा जाएगा।
विज्ञापन


यात्री प्रधान क्षेत्र के होने के चलते यहां से माल की ढुलाई बहुत कम हो पाती है। अब माल यातायात को बढ़ावा देने के लिए बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट ने व्यापारियों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। अभी तक खाद्यान्न में यहां से गेहूं की ढुलाई होती रही है। मक्का की ढुलाई ट्रक से ही ही व्यापारी करते थे लेकिन अब इसके लिए मिनी मालगाड़ी का इस्तेमाल किया जा रहा है।
इसके पहले चौरीचौरा स्टेशन से एक मालगाड़ी से 2479 टन गेहूं लेकर बांग्लादेश और चौरीचौरा स्टेशन व लखनऊ के सुभागपुर स्टेशन से गेहूं भेजा गया था।
एनईआर के सीपीआरओ सुमित कुमार ने बताया कि पहली बार मक्के की लोडिंग की जा रही है। इसके लिए मालगाड़ी में सिर्फ 21 वैगन लगाए गए हैं। इसके अलावा आठ और भाड़ा की बुकिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें