यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पाटलिपुत्र-गोमतीनगर समर स्पेशल सात अप्रैल से 30 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को पाटलिपुत्र से तथा आठ अप्रैल से एक जुलाई तक प्रत्येक शनिवार को गोमतीनगर से चलेगी। बापूधाम मोतिहारी-गोरखपुर होकर जाने वाली ट्रेन 13 फेरों के लिए चलाई जाएगी।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के मुताबिक पाटलिपुत्र-गोमतीनगर समर स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को पाटलिपुत्र से शाम 7.40 बजे प्रस्थान कर गोरखपुर से देर रात 03.00 बजे छूटकर दूसरे दिन गोमतीनगर सुबह 11.20 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में गोमतीनगर-पाटलिपुत्र समर स्पेशल 08 अप्रैल से 01 जुलाई तक प्रत्येक शनिवार को गोमतीनगर से शाम 6.15 बजे प्रस्थान कर गोरखपुर से देर रात 01.40 बजे छूटकर दूसरे दिन पाटलिपुत्र सुबह 9.55 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।