एसटीएफ की पूछताछ में आरोपितों ने बताया उनकी मुलाकात जेल में हुई थी। जय हिंद ने बताया 2016 में मारपीट की घटना में मैं जेल गया था वहीं मेरी मुलाकात इंद्रजीत सिंह से और कैलाश डाड़ी से हुई थी। उन लोगों के साथ मिलकर मैंने बड़हलगंज में समूह का पैसा लूटा जिसमें मैं दोबारा जेल गया उसके बाद बस्ती में असलहा और लूट की घटनाओं में भी जेल गया था। मेरे ऊपर कुल 7 मुकदमे दर्ज हैं।
अभियुक्त पुरुषोत्तम उर्फ जितेंद्र ने बताया कि मैं वर्ष 2012 में जनपद संतकबीर नगर से मोटरसाइकिल लूट की घटना में जेल गया था करीब 18 महीने जेल में रहा जेल से छूटने के बाद मैने तीन हत्या व कई लूट के वारदातों को अंजाम दिया था इस समय मेरे ऊपर करीब 15 मुकदमें दर्ज हैं। वहीं अभियुक्त पंकज राय ने बताया कि मैं फायरिंग व लूट की घटना में जेल जा चुका हूं। विशाल राय के बारे में अभी जांच की जा रही है।
ग्राहक बनकर गए रेकी की और फिर डाली डकैती
एसटीएफ की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि डकैती डालने से पहले वह ग्राहक बनकर दुकान में कहते हैं रेकी कर उन्होंने दुकान का चप्पा चप्पा जान लिया और फिर वारदात को अंजाम दिया था।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी तस्वीर
वारदात की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। उसी आधार पर पुलिस टीम उनकी तलाश में जुटी थी। कोलकता टीम ने इस मामले में यूपी एसटीएफ से भी मदद मांगी थी।
यह हुआ है बरामद
दो सोने के हार ,तीन सोने की चेन,8 सोने की अंगूठी,दो मोबाइल फोन,दो तमंचा,दो जिंदा व दो खोखा कारतूस, एक मोटरसाइकिल,21000 नगद बरामद हुआ।