फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कार की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक सहित चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमगढ़। एनएच-27 किनारे स्थित सलेमगढ़ गांव के पास मंगलवार दोपहर गोरखपुर की ओर से आ रही कार ने आगे चल रहे बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इसके कारण अनियंत्रित होकर बाइक पैदल जा रहे 70 वर्षीय वृद्ध से जा भिड़ी। हादसे में वृद्ध और बाइक सवार तीनों युवकों घायल हो गए।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कार के आगे का पहिया फट गया। हादसे में हादसे में बाइक सवार बिहार के गोपालपुर थाना क्षेत्र के सोनहुला निवासी रवि कुमार (20), शिवम कुमार (23) और कृष्ण कुमार (18) घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक कार को फटे पहिए पर ही लेकर भागने लगा। हालांकि बहादुरपुर पुलिस चौकी के पास उसे पकड़ लिया गया।
घायलों को सीएचसी तमकुहीराज ले जाया गया जहां डाॅक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया। इस संबंध में चौकी प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि हादसे में संलिप्त बिहार के गोपालगंज के रहने वाले कार चालक को हिरासत में लिया गया है। तहरीर नहीं मिली है, मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें