विपिन सिंह विद्युत विभाग में एसडीओ हैं। गोरखपुर कार्यालय से तीन दिन के अवकाश पर वाराणसी गए थे। बताया जाता है कि रविवार को वापस गोरखपुर लौटने के दौरान अचानक जंगीपुर में एक बाइक सवार से उनकी कार की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि विपिन सिंह की कार का एयरबैग खुल गया। बैग खुलने से अचानक गाड़ी अनियंत्रित हो गई और पास में खड़े ट्रक से जा भिड़ी। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।
जंगीपुर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। घायलों को जिला हॉस्पिटल गाजीपुर ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने संजीत पाल, चंद्र ज्योति और अश्विन पाल को मृत घोषित कर दिया। कुंती पाल की इलाज के दौरान मौत हो गई। संजीत पाल, चंद्र ज्योति और अश्विन पाल नसीरपुर, कोतवाली गाजीपुर के रहने वाले थे। कुंती पाल बांसुचक, रामपुर मांझा की निवासी थी। एसओ जंगीपुर ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की जान गई है। गोरखपुर में बिजली विभाग के किसी अधिकारी की कार बताई जा रही है।