फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dengue Alert: जिला अस्पताल में डेंगू के चार नए मरीज मिले, कुल संख्या हुई 85

Tue, 03 Oct 2023 02:17 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

जिला मलेरिया अधिकारी, अंगद सिंह ने बताया कि इस साल 15 अगस्त के बाद से ही लगातार डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। सितंबर में पिछले साल से अधिक मरीज मिले। इसके बाद अक्तूबर में भी केस मिलने का सिलसिला चल ही रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला अस्पताल में सोमवार को डेंगू के चार नए मरीज मिले। इनका लक्षण के आधार पर इलाज चल रहा था। इनकी एलाइजा किट की जांच रिपोर्ट सोमवार को मिली। अब जिले में डेंगू पीड़ितों की संख्या 85 हो गई है। इसमें बीआरडी मेडिकल और निजी अस्पतालों के आंकड़े शामिल नहीं हैं।
विज्ञापन


जिला मलेरिया अधिकारी, अंगद सिंह ने बताया कि इस साल 15 अगस्त के बाद से ही लगातार डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। सितंबर में पिछले साल से अधिक मरीज मिले। इसके बाद अक्तूबर में भी केस मिलने का सिलसिला चल ही रहा है। रविवार को भी तीन मरीज मिले थे।

डेंगू के नोडल अफसर डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि जिला अस्पताल में बुखार के मरीजों का डेंगू टेस्ट कराया जा रहा है। जिन मरीजों में डेंगू जैसे लक्षण हैं, उनका तत्काल इलाज शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें