गोरखपुर जिले के चौरीचौरा क्षेत्र के मुंडेरा बाजार के कस्बा में शुक्रवार दोपहर एक बजे चोरों ने बड़ी चुनौती दी है। चोरों ने प्रेमचंद जायसवाल के सराफा दुकान की तिजोरी खोलकर 20 ग्राम सोना व लगभग 5 किलो चांदी चोर उठा ले गए। चोरी गए गहने की कीमत चार लाख बताई जा रही। प्रेमचंद जायसवाल ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस अभी जांच कर रही थी कि कुछ दूरी पर स्थित एक कपड़ा के दुकान से भी चोर 25 हजार नकद उठा ले गए।
जानकारी के मुताबिक, प्रेमचंद जायसवाल की मुंडेरा बाजार स्थित सनातन धर्म भवन के पास सराफा की दुकान है। नीचे दुकान और ऊपर मकान है। वह तिजोरी बंद करके पास के ही एक बैंक में कुछ काम से चले गए थे। वापस लौटे तो देखा कि तिजोरी खुला हुआ था। उन्होंने पुलिस को दिए गए तहरीर में पांच किलो चांदी व 20 ग्राम सोने के जेवरात चोरी होने की बात कहा है।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर: चोरी के पुराने मामले में जेल, लूट में रिमांड ही नहीं भरा
पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ किया जा रहा है। पुलिस को आशंका है कि पकड़े गए लोगों से चोरी का खुलासा हो जाएगा।
एक अन्य खबर के मुताबिक, नई बाजार रोड पर महदेवा जंगल गांव के पास शुक्रवार को एक कपड़ा की दुकान के काउंटर से 25 हजार नगदी चोरी हो गया। नई बाजार रोड पर महदेवा जंगल गांव के पास भाऊपुर निवासी मनीष की मनीष वस्त्रालय के नाम दुकान है। उसका भी दुकान घर में ही है। वह किसी जरूरी काम से घर मे चला गया। जब वापस लौटा तो देखा कि उसके काउंटर से 25 हजार रुपये की चोरी की गई थी।