फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 46 करोड़ से बिछिया में बनेगा चार किमी लंबा नया नाला

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर।
विज्ञापन

बिछिया और आसपास के इलाकों में जलभराव से राहत दिलाने के लिए नगर निगम चार किमी लंबा नया नाला बनाएगा। इसके लिए 46.09 करोड़ का प्रस्ताव शासन में स्वीकृति के लिए भेजा गया है। नाला बनने से बिछिया जंगल तुलसी राम, मोहनापुर, जंगल हाकिम नंबर दो, शिव सिंह क्षेत्री नगर और झरना टोला की करीब दो लाख से अधिक की आबादी को काफी राहत मिलेगी।
नया प्रस्तावित नाला मोहनापुर एयरफोर्स रडार के पास से शुरू होकर काशीपुरम, अलोकवा, ताड़ीखाना, गायत्री नगर से होकर रामगढ़ झील में गिरेगा। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल के निर्देश पर मुख्य अभियंता संजय चौहान एवं अवर अभियंता अभय सोनकर समेत अन्य अभियंताओं ने डीपीआर भी तैयार कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा काशीपुरम कॉलोनी की सभी सड़कें सीसी बनेगी। इस पर 7.81 करोड़ रुपये खर्च होंगे। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि नाला और काशीपुरम कॉलोनी की सभी सड़कें गलियां सीसी करने और आरसीसी नाली निर्माण के लिए परियोजना बना कर शासन में स्वीकृति के लिए भेजा गया है। उम्मीद है कि जल्द स्वीकृति मिल जाएगी। बारिश के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें