फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर में चार स्वास्थ्य कर्मी समेत 23 पॉजिटिव, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 237

Thu, 20 Aug 2020 05:21 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
विज्ञापन
Corona - फोटो : PTI
विज्ञापन
संतकबीरनगर में गुरुवार को आई रिपोर्ट में चार स्वास्थ्य कर्मी समेत 23 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है। पूर्व में पॉजिटिव मिले 30 लोग स्वस्थ्य हुए। अब तक 1660 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। अब तक 17 संक्रमित की मौत हो चुकी है।    
विज्ञापन


अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि बृहस्पतिवार को 23 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें चार स्वास्थ्य कर्मी शामिल है। उसमें तीन स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती जिला अस्पताल में और एक कर्मी की तैनाती सीएचसी हैंसर में है। जबकि एक पुलिस कर्मी भी पॉजिटिव मिला है।

खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र में 10, बघौली ब्लॉक क्षेत्र में दो, मेंहदावल ब्लॉक क्षेत्र में दो, पौली ब्लॉक क्षेत्र में एक, हैंसर बाजार ब्लॉक क्षेत्र में पांच ,सांथा ब्लॉक क्षेत्र में और दो अन्य जनपदों के शख्स पॉजिटिव मिले है। जबकि पूर्व में पॉजिटिव मिले 30 लोग स्वस्थ्य हुए है।
विज्ञापन


अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 1660 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि 17 संक्रमित की मौत हो चुकी है। 237 लोग एक्टिव है। 1406 लोग ठीक हो चुके है। 694 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 2792 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।

अपर सीएमओ ने बताया कि जो लोग पॉजिटिव के संपर्क में आए हो,उन्हें खुद अपनी जांच करा लेनी चाहिए। कोरोना की चेन तोड़ने के लिए नियमों का पालन बेहद जरूरी है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें