फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में कोरोना से एक डॉक्टर समेत सात की हुई मौत, 285 नए मरीज मिले

Fri, 04 Sep 2020 09:03 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

गोरखपुर जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 10 हजार पार हो गई है। गुरुवार को हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. केआर आजमी समेत सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 285 नए मरीज मिले हैं। इसमें 175 मरीज शहर के हैं।

विज्ञापन


अब तक जिले में कुल 10210 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 138 की मौत हो चुकी है। 7089 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 2983 सक्रिय रोगी हैं। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को सात संक्रमितों की मौत हो गई। इसमें एक मरीज देवरिया का था। दो की मौत पोर्टल पर अपलोड नहीं हुई है। लिहाजा स्वास्थ्य विभाग ने सिर्फ चार मौतों का आंकड़ा जारी किया है। उधर, कोरोना संक्रमण के कुल 1071 नमूनों की जांच हुई। 786 निगेटिव व 285 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई।

शहर के मशहूर चिकित्सक व हड्डी रोग विशेषज्ञ 65 वर्षीय डॉ. केआर आजमी का संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेेडिकल साइंसेज (एसजीपीजीआई) में निधन हो गया। उन्हें फेफड़े में संक्रमण था। माधवपुर निवासी 42 वर्षीय युवक को 25 अगस्त को बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कोरोना वार्ड में भर्ती किया गया। इलाज के दौरान बुधवार की देर रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


इसी अस्पताल में पिपराइच निवासी 72 वर्षीय बुजुर्ग को 31 अगस्त को व देवरिया जिले के रामपुर कारखाना निवासी 45 वर्षीय युवक को 30 अगस्त को भर्ती किया गया था। बृहस्पतिवार को इनकी मौत हो गई। इसके अलावा 45 वर्षीय महिला, 48 वर्षीय व्यक्ति तथा एक बुजुर्ग की भी कोरोना से मौत हो गई।

विज्ञापन

शाहपुर में सबसे ज्यादा 55 मरीज मिले

गुरुवार को शहर में सबसे ज्यादा 55 मरीज शाहपुर इलाके में मिले। इसके अलावा कैंट और गोरखनाथ क्षेत्र में 31-31 मरीज, कोतवाली में 30, तिवारीपुर, राजघाट में 8-8 मरीज तथा गुलरिहा व रामगढ़ताल इलाके में 6-6 मरीज मिले।

बिना जांच किए कर दिया कोरोना वार्ड में भर्ती
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कोरोना वार्ड में अंधियारी बाग निवासी 55 वर्षीय रेनू चावला को बिना कोरोना जांच कराए ही बीते सोमवार को भर्ती कर लिया गया। उसी दिन दोपहर बाद तीन बजे उनकी मौत हो गई। जांच के लिए उनका नमूना लिया गया। बाद में रिपोर्ट निगेटिव आई है। इस बाबत प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने कहा कि गंभीर स्थिति में यदि कोई संदिग्ध मरीज आता है, तो एहतियात के तौर पर उसे कोरोना वार्ड में भर्ती कर लिया जाता है।

डॉ. आजमी के निधन पर शोक जताया
चिकित्सक डॉ. केआर आजमी के निधन पर इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी की ओर से शोक सभा कैंप कार्यालय पर हुई। हिंदू मुस्लिम एकता कमेटी के संरक्षक शाकिर अली सलमानी ने कहा कि डॉ आजमी ने बड़ी ईमानदारी और लगन से नाम कमाया। उनके निधन से चिकित्सा जगत को बड़ा नुकसान हुआ है। शुक्रवार को जुमा के नमाज के बाद दोपहर दो बजे नगर के मोतवल्ली आफताब अहमद के घर कुरान ख्वानी और कुराने पाक का पाठ होगा।

शोक सभा में शकील शाही, आफताब अहमद, शमशाद आलम एडवोकेट, इंजीनियर मिन्नतुल्लाह, सज्जाद अली राइनी, इकबाल अजीज, मोहम्मद अनीस अहमद एडवोकेट, कैश अख्तर सलमानी, शमसुद्दीन, फैजान करीम, शमीम अहमद, जाहिद आदि उपस्थित रहे।

वहीं प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष हाजी तहब्बर हुसैन की अध्यक्षता में शोकसभा का आयोजन किया गया। यह आयोजन पार्टी के महानगर कार्यालय नसीराबाद में सोसल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि डॉ. आजमी गरीब व कमजोर वर्ग के मददगार थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें