फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्तीः मुठभेड़ में चार बदमाश घायल,अपहृत सकुशल छुड़ाया गया

Wed, 08 Jan 2020 12:15 AM IST
संजीव कुमार झा संवाद न्यूज़ एजेंसी, बस्ती

सार

  • 20 राउंड चली गोली, दो सिपाही भी घायल
  • छावनी थाने के अमारी बाजार के पास हुई मुठभेड़
  • ग्राहक सेवा केंद्र संचालक को अपहृत कर मांग रहे थे 12 लाख फिरौती
  • आईजी ने दिया 50 हजार पुरस्कार
विज्ञापन
ग्राहक सेवा केंद्र - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती में 24 घण्टे पहले अपहृत किए गए एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक को पुलिस ने छावनी थाना क्षेत्र के पखेरी गांव के पास मुठभेड़ में सकुशल छुड़ा लिया। सटीक सूचना पर पहुंची स्वाट टीम ने छावनी व कोतवाली पुलिस टीम के साथ अमारी बाजार से सटे पखरी गांव के परिषदीय विद्यालय के नजदीक घेर लिया।

विज्ञापन


पुलिस देख बदमाशों ने गोली चला दी। जिससे दो सिपाही घायल हो गए। जवाब में पुलिस ने फायरिंग की तो गोली चार बदमाशों को लगी। चारों को पुलिस ने घायलावस्था में पकड़ कर उनके वाहन में बैठाए अपहृत को सकुशल छुड़ा लिया। सूचना पाकर आसपास थानों की फोर्स पहुंच गई। घायलों को एम्बुलेंस बुलाकर अस्पताल भेजा गया। मौके पर एसपी हेमराज मीणा, एएसपी पंकज के अलावा सीओ पहुंच गए।

कुछ देर में ही पहुंचे आईजी आशुतोष कुमार ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि 24 घण्टे के भीतर अपहृत को सकुशल छुड़ा लिया गया। 20 राउंड गोलियां चलीं। दो पुलिस कर्मियों को भी गोली लगी है। आईजी ने मुठभेड़ में शामिल टीम को 50 हजार रुपये पुरस्कार देने का ऐलान किया है। बताया कि 12 लाख रुपये की फिरौती मांगने वाले बदमाश साल भर पहले जेल से छूटे हैं।
विज्ञापन


अपहृत किए गए शिवम श्रीवास्तव सोनूपार में एसबीआई ग्राहक सेवा चलाता है। सोमवार शाम सवा सात बजे घर जाते समय शिवम का अपहरण कर लिया था। उसके पिता धर्मेंद्र श्रीवास्तव निवासी बेलवाडांडी कोतवली को फोन करके 24 घन्टे के भीतर बारह लाख रुपये फिरौती मांगा। न देने या पुलिस को बताने पर शिवम को  मार देने की धमकी दिया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें