संतकबीरनगर में शुक्रवार को आई रिपोर्ट में जिले में चार कोरोना के मरीज मिले है। इसके साथ ही 1857 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक जिले में 3191 लोग पॉजिटिव मिल चुके है जबकि 44 संक्रमित की मौत हो चुकी है।
अपर सीएमओ डॉ मोहन झा ने बताया कि शुक्रवार को जिले में चार कोरोना पॉजिटिव मिले है। इनमे से एक खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र, एक हैंसर ब्लॉक क्षेत्र और दो अन्य जिलों के रहने वाले है। इसके साथ ही 1857 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 3191 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। 3082 लोग ठीक हो चुके है। इनमे से 44 संक्रमित की मौत हो चुकी है। 65 एक्टिव केस है। 1206 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। उन्होंने कहाकि जो लोग बाहर से आ रहे है वह लोग कोरोना की जांच खुद करा ले।