फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में कोरोना से चार संक्रमितों ने गंवाई जान, 171 नए मरीज मिले

Mon, 05 Oct 2020 10:03 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

गोरखपुर जिले में रविवार को 171 कोरोना के नए मरीज मिले। इनमें शहरी क्षेत्र के 94 मरीज हैं। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चार संक्रमितों की मौत भी हुई है। इसमें दो गोरखपुर तथा एक-एक संतकबीरनगर व देवरिया के मरीज हैं। कोरोना संक्रमण के नमूनों की जांच में 1574 निगेटिव मिले हैं।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी के मुताबिक अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 16335 हो गई है। 265 की मौत हो चुकी है। 14181 स्वस्थ हो चुके हैं। 1889 सक्रिय रोगी हैं। संक्रमितों में सबसे ज्यादा कैंट में 27 मरीज मिले हैं। चिलुआताल के नवापार निवासी 55 वर्षीय महिला व कैंपियरगंज के गोपलापुर निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग मेडिकल कॉलेज में भर्ती थे। शनिवार की देर रात उनकी मौत हो गई। इसी अस्पताल में भर्ती संत कबीर नगर के पुरानी तहसील खलीलाबाद निवासी 87 वर्षीय व देवरिया के रामपुर कारखाना निवासी 70 वर्षीय महिला की रविवार को मौत हो गई।

दो साल के मासूम में मिला संक्रमण
राप्तीनगर फेज-4 निवासी दो साल की बच्ची के साथ उसके माता-पिता भी संक्रमित मिले हैं। रेलवे कॉलोनी में एक परिवार में पांच लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। कौड़ीराम के बासुडीहा व शहर के आजाद नगर में एक-एक परिवार में तीन-तीन लोगों में संक्रमण मिला है। जंगल तुलसीराम बिछिया के एक परिवार में दो लोग पॉजिटिव आए हैं।  
विज्ञापन


अपर मुख्य वन संरक्षक की पीजीआई में कोरोना से मौत
रुस्तमपुर निवासी अपर मुख्य वन संरक्षक वानिकी डॉ. प्रभाकर दुबे का निधन रविवार को हो गया। वह कोरोना संक्रमित थे और लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसजीपीजीआइ) में भर्ती थे। वह 1987 बैच के आइएफएस (इंडियन फॉरेस्ट सर्विस) अधिकारी थे। असवनपार के मूल निवासी डॉ. बैजनाथ दुबे के वह पुत्र थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें