फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर: एंटीजन किट बेचने का भंडाफोड़, चार संविदा कर्मी गिरफ्तार

Tue, 15 Jun 2021 03:53 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।

सार

एंटीजन किट को भेजते थे कर्मी, उसका रेलवे स्टेशन से एसओजी टीम ने पकड़ा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धार्थनगर जिले में कोरोना जांच के लिए लगने वाली एंटीजन किट का काला कारोबार करने वाले चार संविदा कर्मियों को एसओजी टीम ने सोमवार देर शाम दबोच लिया। इनके कब्जे से 2000 किट बरामद किया गया है। पूछताछ के बाद चारों को धोखाधड़ी सहित अन्य मामले में जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक रामअभिलाष त्रिपाठी के अनुसार, सोमवार देर शाम एसओजी टीम को मुखबिर से सूचना मिली की कोरोना जांच के लिए आने वाली एंटीजन किट को कुछ स्वास्थ्य कर्मी बेचने का कार्य करते हैं। वह किट लेकर सप्लाई देने के लिए एक कार से निकले हुए हैं।

सूचना को संज्ञान में लेते हुए यह एसओजी प्रभारी जीवन त्रिपाठी अपनी टीम के साथ उसका रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंच गए। यहां एक कार आती हुई दिखी। टीम ने रोका तो कार में बैठे लोग घबरा गए। तलाशी के दौरान जो दो गत्ते से 2000 किट बरामद किया गया।
विज्ञापन


पूछताछ में पकड़े गए आरोपी सभी संविदा कर्मी है और उसका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात थे। इन्होंने अपना नाम शिव शंकर चौधरी, विनोद कुमार त्रिपाठी, मुख्तार अली, ओंकार त्रिपाठी बताया है। इनके खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य मामले में मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया गया है। साथ ही इस कारोबार में लिप्त अन्य लोगों की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें