फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन और अमित नहीं मिले: घाघरा नदी में नहाने गए दो भाई समेत चार लड़के डूबे, दो को ग्रामीणों ने किसी तरह बचाया

Sun, 14 May 2023 10:18 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेलघाट (गोरखपुर)

सार

विवेक व शुभम को बाहर सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन सचिन एवं अमित का पता नहीं चला, वह गहरे पानी में चले गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंबेडकरनगर के कम्हरिया घाट पुल के पास रविवार को घाघरा नदी में नहाने गए दो सगे भाई समेत चार लड़के डूब गए। इनमें से दो को स्थानीय लोगों ने किसी तरह बचा लिया। जबकि बेलघाट के रहने वाले दोनों भाइयों का पता नहीं चल सका। गोताखोरों की मदद से पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। उधर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, बेलघाट थाना क्षेत्र के मकरहा गांव निवासी सर्वानंद की पत्नी सरिता अपने दोनों बेटे सचिन गुप्ता (18) व अमित (16) के साथ कम्हरिया घाट के पास रविवार को कढ़ाई चढ़ाने गई थीं। इस दौरान रिश्तेदार आंबेडकर नगर जनपद के राजेसुलतानपुर थाना क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी विवेक गुप्ता (17) पुत्र अमरेश व शुभम (19) भी मिल गए।

चारों घाघरा नदी में स्नान करते समय डूबने लगे। शोर सुनकर स्थानीय लोग बचाने के लिए नदी में कूद पड़े। विवेक व शुभम को बाहर सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन सचिन एवं अमित का पता नहीं चला, वह गहरे पानी में चले गए।
विज्ञापन

सूचना पर बेलघाट पुलिस मौके पर पहुंची थी। घटनास्थल नदी उस पार कम्हरिया गांव की तरफ आंबेडकरनगर जनपद का है। विवेक व शुभम को जहांगीरगंज अस्पताल भेजा गया जबकि डूबे दोनों भाइयों की आंबेडकरनगर जनपद की पुलिस एवं गोताखोर तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें