मूल रूप से चारपानी, कौड़ीराम के रहले वाले प्रो. जेपी पांडेय को जुलाई 2020 में एमएमएमयूटी का कुलपति नियुक्त किया गया था। वे इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग विभाग के आचार्य हैं।उन्होंने राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय फैजाबाद से 1987 में बीटेक की डिग्री और पीएचडी की उपाधि लखनऊ विश्वविद्यालय से हासिल की। प्रो. पांडेय के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय को नैक की ए प्लस ग्रेड हासिल हुई थी। वहीं, कैंपस सलेक्शन में भी पिछले वर्ष एक हजार से ज्यादा छात्रों को नौकरी मिली थी।