इसी क्रम में एडीएम प्रशासन पुरुषोत्तम दास गुप्ता कोबरहीपाथ तटबंध, छितहरी थुन्नी तटबंध, राजधानी सिलहटा तटबंध पर अलग-अलग कार्यों का स्थलीय सत्यापन कर रिपोर्ट देने को कहा गया है। एडीएम सिटी विनीत कुमार सिंह को भौवापार बेला बांध, मझवलिया तटबंध, सरयू नदी के बाएं तट पर ग्राम सभा बुढ़नपुरा, नरहरपुर, खड़ेसरी के सुरक्षा कार्य, गोला कस्बे में मुक्तिधाम के ऊपरी हिस्से में हो रहे निर्माण कार्य के निरीक्षण की जिम्मेदारी दी गई है। मुख्य राजस्व अधिकारी सुशील कुमार गोंड, बोक्टा बरवार तटबंध पर विभिन्न कार्यों, कोठा रकहट तटबंध, गगहा रकहट असवनपार तटबंध पर हो रहे कार्यों का निरीक्षण करेंगे।
डीएम विजय किरन आनंद ने कहा कि बाढ़ बचाव के कार्य समय से पूरे किए जाएं और काम पूरी गुणवत्ता के साथ हो, इसके लिए वरिष्ठ अधिकारियों को स्थलीय सत्यापन कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा गया है।