फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ट्राॅली समेत ईंट चोरी के चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलरिहा (गोरखपुर)। क्षेत्र में ट्राॅली सहित ईंट चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की ट्राॅली और ईंट भी बरामद कर ली है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के निबियहवा निवासी लालजी यादव के ईंट-भट्ठे से शनिवार की रात करीब साढ़े नौ बजे दो ट्राॅलियों में ईंट लादकर चालक गोरखपुर के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के लिए निकले थे। गुलरिहा क्षेत्र के सरैया पेट्रोल पंप के पास एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने ओवरब्रिज के नीचे गाड़ी रुकवाकर ईंट का भाव पूछा।
भट्ठा मालिक से फोन पर बातचीत के बाद एक ट्राली ईंट का सौदा 14 हजार रुपये में तय हुआ। इसके बाद एक चालक ईंट गिराने चला गया, जबकि दूसरा वहीं रुक गया। इसी बीच मौका पाकर आरोपी ट्राॅली सहित ईंट लेकर भाग निकले।
विज्ञापन

पीड़ित की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने एकला नंबर दो टोला बुढ़ऊ निवासी प्रदीप चौहान उर्फ पारुल, दक्षिण टोला निवासी लवकुश, हतवा टोला निवासी विनय सिंह उर्फ गोपाल और पिपराइच क्षेत्र के चिलबिलवा निवासी संगम कुमार को मदरहवा पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया।
सीओ कैंट रवि सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी भट्ठा मालिकों को झांसे में लेकर पहले कुछ रकम एडवांस देते थे और ईंट मंगवाते थे। इसके बाद रास्ते में चालक को बहला-फुसलाकर ट्राॅली रुकवाते और मौका मिलते ही ईंट चोरी कर लेते थे। चोरी की ईंट बेचना ही उनका पेशा बन गया था। इस बार ट्राॅली सहित ईंट चोरी करने के बाद शिकायत दर्ज हुई, जिसके चलते पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए गिरोह के गुर्गों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें