फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 12 दिन बाद गोदाम पहुंचा सिलिंडर, हंगामे के बीच पुलिस ने बंटवाया

Wed, 15 Apr 2026 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
(पादरी बाजार) गोरखपुर। मोहनापुर में कर्मा गैस एजेंसी पर मंगलवार को उस समय भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जब करीब 12 दिन बाद सिलिंडर की खेप पहुंची। चिलचिलाती धूप में खड़े लोग सिलिंडर को देख उसे लेने के लिए टूट पड़े। इस पर भीड़ नियंत्रित करने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस की मौजूदगी में सिलिंडर का वितरण हुआ।
विज्ञापन

कई दिनों से गैस सिलिंडर न मिलने के कारण उपभोक्ता पहले से ही परेशान थे। एक ट्रक में लगभग 480 सिलिंडर की सूचना पर भोर से लाइन लगाए उपभोक्ता धूप होने पर घंटों खड़े होकर इंतजार करते रहे। इस दौरान भीड़ इतनी बढ़ गई कि एजेंसी के बाहर अफरा-तफरी जैसा माहौल बन गया। हालांकि सीमित संख्या में सिलिंडर होने के कारण सभी को नहीं मिल सका।


भोर से लग गई थी लाइन
पहले जानकारी होने के कारण लोग भोर में तीन बजे से ही गोदाम पर पहुंचकर लाइन में लग गए। सिलिंडर लेने आए लोगों ने आरोप लगाया कि उनके मोबाइल पर डिलीवरी का मैसेज आ चुका है लेकिन सिलिंडर नहीं मिला। एजेंसी पर 300 उपभोक्ताओं को सिलिंडर दिया गया। जो लोग लाइन में पीछे रहे उन्हें गैस सिलिंडर नहीं मिला, उन्हें खाली हाथ जाना पड़ा।
विज्ञापन



कर्मचारी ने कहा- घर पहुंचाया जाएगा सिलिंडर
मोहनापुर के प्रदीप कुमार ने बताया कि वे भोर में तीन बजे से लाइन में लगे हैं लेकिन कर्मचारियों की ओर से कहा गया कि सिलिंडर घर पर पहुंचाया जाएगा। वहीं बिछिया तुलसीपुर के बहादुर पासवान ने कहा कि वे कई दिन से एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन मंगलवार को भी सिलिंडर नहीं मिल सका। पुष्पा यादव ने कहा कि 12 दिन बाद सिलिंडर आया है, ऐसे में पहले का स्टॉक कहां गया, इसकी जांच होनी चाहिए।
इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी रामेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि केवाईसी पूरी करने वाले सभी उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर दिया जा रहा है। जिले में प्रतिदिन 30 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं में सिलिंडर का वितरण किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें